भूमि पेडनेकर ब्लैक ड्रेस में हुई ट्रोल, फैंस बोले-”ओये मेरी डस्टबिन की पन्नी कौन ले गया”

KNEWS DESK-  बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपने लुक्स को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं| भूमि अपने ऑउटफिट को लेकर हर बार सुर्खियों में रहती हैं| बीते शुक्रवार को भूमि ब्लैक ड्रेस पहनकर एक इवेंट में गईं थीं| ब्लैक ड्रेस में अभिनेत्री काफी सुन्दर लग रही थीं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनको उनका लुक्स पसंद नहीं आया| वो लोग उनकी ड्रेस को ट्रैश पॉलिथीन का नाम दे रहे थे| इस कारण भूमि को काफी ट्रोल किया गया| उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अवॉर्ड फंक्शन में भूमि पेडनेकर ने रेड कार्पेट पर काफी फोटोज क्लिक की| उनका एक वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हुआ| जिसको लेकर वो काफी ट्रोल की जा रही हैं| वायरल वीडियो में वो पहले लिपस्टिक लगाती हैं और फिर उसके बाद वो पोज देने लगती हैं|

https://www.instagram.com/reel/CuILfg7vUPu/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==

भूमि का यह लुक लोगों को पसंद नहीं आ रहा है| भूमि को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है| एक यूजर ने कमेन्ट में लिखा- बेकार है ये, ना एक्टिंग ना शक्ल बस दांत बड़े हैं| वहीं दूसरे ने लिखा- घर में पॉलीथीन कवर खत्म हो गए बे कैसे? वहीं एक अन्य ने लिखा- ओये मेरी डस्टबिन की पन्नी कौन ले गया|

 

कुछ समय पहले ही भूमि पेडनेकर अपने बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं थी| कैमरे की नजरों से बचने के लिए दोनों अलग-अलग अपनी कार तक पहुंचे थे|

भूमि की वर्कफ्रंट की बात करें तो वो लास्ट बार विक्की कौशल के साथ फिल्म गोविंदा नाम मेरा में दिखी थीं| ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी| बहुत जल्द ही वह कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी| भूमि के फैंस उनकी अगली फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

About Post Author