डालडा वाली बाल्टी में शख्स ने बनाया मजेदार कूलर, वीडियो हुआ वायरल

KNEWS DESK-  इंडिया में टेलेंट की कमी नहीं है| हर इंसान के अन्दर कोई न कोई गुण जरुर होता है जिसकी वजह से वह अपनी एक अलग पहचान बना सकता है| इंसान को चाहे 100 काम आते हों पर एक काम वो ऐसा करेगा जो सबको पसंद आएगा| वैसे तो दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है लेकिन कुछ लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिलता है लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिए सभी लोगों का टेलेंट सामने आ जाता है| आज हम आपको एक जुगाड़ के टेलेंट की वीडियो के बारे में बताएंगे|

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है| ये वीडियो में एक शख्स ने शेयर किया है| इसमें बीस किलो डालडा के डिब्बे से कूलर बनाने का जुगाड़ दिखाया गया है| लोग मार्केट से कूलर खरीद कर लाते हैं लेकिन इस शख्स ने गरीबों के लिए घर पर ही कूलर बनाने का तरीका दिखा दिया| शख्स ने बेहद आराम से लिमिटेड चीजों में ही डिब्बे में ही एक बेहतरीन कूलर तैयार कर दिखाया| इसका टैलेंट देखने के बाद लोगों ने इस वीडियो को काफी पसंद किया और कूलर बनाने वाले को शख्स को प्रोत्साहित किया|

वायरल वीडियो में नीले रंग के एक डिब्बे से कूलर बनाने की प्रतिक्रिया दिखाई गई है| एक शख्स ने पहले डिब्बे में बड़ा सा छेद किया| इसके बाद छेद में एक पंखा फिट किया गया| साथ ही अंदर पींछे की तरफ कुछ सूखे घास लगाए गए| पानी भरने के बाद दो स्विच की मदद से पंखे को चलाया गया और बस फिर बन गया आपका देसी कूलर| वीडियो को शेयर करते समय कैप्शन में लिखा कि इन चीजों को मार्केट से खरीदा जा सकता है लेकिन जो खुशी इसे खुद बनाने में है, वो और कहीं नहीं|

Vicky Sharma नाम के शख्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है| इसे अभी तक लाखों लोग देख  चुके हैं| कई सारे लोगों ने इसपर कमेन्ट किया हुआ है| एक यूजर ने लिखा कि सिर्फ इंडिया में ही ऐसा टैलेंट मिल सकता है| एक ने लिखा, इसे कहते हैं बेस्ट एजुकेशन|

About Post Author