Bigg Boss फेम अब्दु रोजिक को मिली उनकी ड्रीम गर्ल, इस दिन करेंगे शादी

KNEWS DESK- सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 16 में नजर आए अब्दु रोजिक आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं| अब्दु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं| वो आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं| वहीं अब अब्दु ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है| उन्होंने फैंस को बताया कि वो जल्द ही शादी करने वाले हैं|

अब्दु रोजिक ने अपने चाहने वालों के साथ एक वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी है| अब्दु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया- वह चाहते थे कि उन्हें प्यार हो और उन्हें वह लड़की मिल गई है, जो उनकी इज्जत करती हो और बहुत प्यार करने वाली हो| मैं बहुत खुश और शुक्रगुजार हूं| इस वीडियो के आखिर में अब्दु ने एक डायमंड रिंग भी दिखाई है, जिसे वो अपनी दुल्हनिया को पहनाने वाले हैं|

वीडियो को शेयर करते हुए अब्दु ने कैप्शन में लिखा- मैंने कभी नहीं सोचा था, मैं कभी ऐसा प्यार ढूंढ पाऊंगा, जो मेरी जिन्दगी के चैलेंज को परेशानी न समझे| 7 जुलाई तारीख नोट कर लीजिये| आपको बता दें कि अब्दु रोजिक की गर्लफ्रेंड UAE के शरजह की रहने वाली हैं| अब्दु के इस पोस्ट के बाद फैंस उनकी दुल्हनिया को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.