सारा अली खान संग रोमांस करते नजर आएंगे आयुष्मान खुराना, करण जौहर के निर्देशन में बनेगी फिल्म !

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है| बता दें कि उन्होंने एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस सारा अली खान को एक फिल्म ऑफर की है| पहली बार आयुष्मान और सारा एक साथ नजर आने वाले हैं|

आपको बता दें कि जानकारी के अनुसार पता चला है कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान को एक फिल्म ऑफर हुई है| इसको लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसका निर्देशन धर्मा टैलेंट द्वारा ही किया जाएगा| हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इसका कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है|

Karan Johar की अनाउंसमेंट, इस सवाल का जवाब देने पर मिलेगा इनविटेशन

स्टार्स का वर्कफ्रंट

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बताएं तो एक्ट्रेस के पास इस समय ‘ऐ वतन मेरे वतन’ और ‘मर्डर मुबारक’ दोनों फ़िल्में हैं| फैंस काफी बेसब्री से एक्ट्रेस की फिल्म का इंतजार कर रहे हैं| वहीं आयुष्मान खुराना जल्द ही एक बायोपिक पर अपना काम शुरू करने वाले हैं| करण जौहर की बताएं तो बीते दिन करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म योद्धा सिनेमाघरों में रिलीज की गई, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना समेत कई स्टार्स मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं|

About Post Author