अनुष्का- विराट ने पैपराजी को दिए शानदार गिफ्ट्स, कहा- ‘हमारे बच्चों की प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए धन्यवाद…’

KNEWS DESK- बॉलीवुड के बेस्ट कपल्स में से एक अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं| वहीं हाल ही में कपल ने एक सरप्राइज पैकेज पैपराजी के लिए तैयार किया है, जिसमें ढेरों गिफ्ट्स हैं| इसका वीडियो भी पैपराजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है|

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेटे अकाय के जन्म की खुशी में एक शानदार गिफ्ट बॉक्स पैपराजी के लिए तैयार किया है, जिसे पैप्स ने रिसीव भी कर लिया है| अब पैपराजी ने गिफ्ट का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें कई सारे सुन्दर-सुन्दर गिफ्ट्स हैं| इसे देखकर पैप्स काफी खुश हैं| इस गिफ्ट में कपल ने एक नोट भेजा है, जिसमें लिखा है कि हमारे बच्चों को प्राइवेट रखने और आपके समर्थन के लिए हम ईमानदारी से आपको धन्यवाद देते हैं|

दरअसल, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नहीं चाहते कि उनके बच्चों का चेहरा सभी के सामने आए, वो बच्चों की तस्वीरें भी नहीं क्लिक करना चाहते हैं और पैप्स ने उनकी ये बात मानी भी है| इसलिए विराट- अनुष्का ने ये शानदार गिफ्ट भेजकर उनको धन्यवाद दिया| गिफ्ट बॉक्स में स्पीकर, पावर बैंक वॉच और बैग जैसी कई चीजें नजर आ रही हैं|

About Post Author