KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस Ananya Panday इन दिनों ग्रीस में अपने वेकेशन को खूब एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी इस ट्रिप की कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपनी करीबी दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं।

ग्रीस वेकेशन की झलकियां शेयर कीं
अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर अपनी ग्रीस ट्रिप की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि ये उनके जीवन के सबसे खूबसूरत पांच दिन रहे। एक्ट्रेस ने लिखा कि इस दौरान उन्होंने अपने बारे में, लोगों के बारे में और प्रकृति के बारे में कई नई बातें सीखी हैं।

बीच पर मस्ती और खूबसूरत मोमेंट्स
पोस्ट की गई तस्वीरों में अनन्या कभी समुद्र में उतरकर मस्ती करती दिखीं तो कभी बीच के किनारे सुकून के पल बिताती नजर आईं। एक तस्वीर में वह व्हाइट शॉर्ट ड्रेस में बीच के पास पत्थरों पर खड़ी दिखीं, जबकि दूसरी में वह सनसेट के समय अकेले समुद्र को निहारती नजर आईं।

दोस्तों के साथ खास समय
अनन्या अपनी फीमेल फ्रेंड्स के साथ भी इस ट्रिप को एंजॉय कर रही हैं। एक ग्रुप फोटो में सभी दोस्त बीच पर मस्ती करते दिखे, जिनके चेहरे पर सैंड लगा हुआ नजर आया, जो तस्वीर को और भी कूल और नैचुरल बना रहा है।

वर्कफ्रंट पर अनन्या पांडे हाल ही में फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ लक्ष्य ललवानी थे। यह एक लव स्टोरी ड्रामा फिल्म थी, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।