अमिताभ बच्चन की पोती आरध्या ने एक्टिंग से फैन्स को बनाया दीवाना, खुशी से फुली नहीं समाईं मां ऐश्वर्या

KNEWS DESK – बॉलीवुड का स्टार कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन हमेशा लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं| फैंस को अभिषेक और ऐश्वर्या की जोड़ी बेहद पसंद है| इस स्टार कपल की बेटी आराध्या बच्चन भी हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं| फैंस की आराध्या से जुड़ी हर जानकारी पर नजर बनी रहती है| इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है| इस वीडियो में आराध्या अपने स्कूल फंक्शन में परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं| जिसके लिए उनकी काफी तारीफ भी हो रही है|

Amitabh Bachchan की पोती आराध्या बच्चन के मामले को लेकर हाई कोर्ट ने लगाई  YouTube को फटकार, जानें क्या है मामला - India TV Hindi

एनुअल फंक्शन में परफॉर्म करती नजर आई आराध्या 

अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करती हैं| बीते दिन स्कूल में एनुअल फंक्शन ऑर्गनाइज किया गया| इस स्कूल में कई बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे पढ़ाई करते हैं| ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी भी इसी स्कूल में हैं| स्कूल के एनुअल फंक्शन में आराध्या एक एक्टर परफॉर्म करती हुई नजर आ रही हैं| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

आराध्या ने फैन्स का जीता दिल 

वीडियो में आराध्या की डायलॉग डिलीवरी और एक्टिंग देख फैंस काफी इंप्रेस हो गए हैं| वीडियो में सामने ऑडियंश में बैठी ऐश्वर्या राय भी नजर आ रही हैं| ऐश्वर्या अपनी बेटी को परफॉर्म करता देख काफी खुश नजर आ रही हैं| सोशल मीडिया यूजर्स अराध्या की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं| फैंस उन्हें एक अच्छी एक्टर भी बता रहे हैं| वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि आराध्या अपनी मां की तरह एक बेहतरीन अदाकारा बनेंगी|

आराध्या का अलग अंदाज़ 

आराध्या वीडियो में एक इंग्लिश गाने पर परफॉर्म कर रही हैं और खास बात ये है कि इस गाने को उन्होंने खुद गाया है| इसके अलावा जो चीज़ सभी ने गौर की वो था आराध्या का बदला हुआ लुक| बचपन से लेकर अभी तक आराध्या को हमेशा एक ही लुक में देखा गया है| लेकिन इस वीडियो में आराध्या के बालों का मैसी बन बना हुआ नजर आ रहा है| जिसमें वह बेहद हसीन लग रही हैं|

About Post Author