एनिमल ने रिलीज के 15वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा , 500 करोड़ से बस इतनी दूर है फिल्म

KNEWS DESK – रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त परफॉर्म किया है| ए रेटेड फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में जमकर भीड़ पहुंची और दो हफ्ते तक इस फिल्म ने डबल डिजिट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की यहां तक कि कईं फिल्मों के रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिए| अब संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है| आपको बताते हैं कि  ‘एनिमल’ ने रिलीज के 15वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है|

Animal Box Office Collection Day 4 Prediction: Ranbir Kapoor, Bobby Deol, Rashmika Mandanna starrer earns 27 crores on first monday, Entertainment News- एनिमल ने चौथे दिन की 27.97 करोड़ की कमाई, इतना

रणबीर कपूर की फिल्म 

क्राइम थ्रिलर ‘एनिमल’ ने देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में खूब धमाल मचाया और छप्परफाड़ कमाई भी की| अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंचने पर ऐसा लग रहा है कि ‘एनिमल’ का क्रेज लोगों के सिर से उतर रहा है और इसी के साथ फिल्म की कमाई में गिरावट भी देखी जा रही है|

एनिमल का कलेक्शन 

पहले हफ्ते में ‘एनिमल’ ने 337.58 करोड़ का कलेक्शन किया था| वहीं दूसरे गुरुवार को ‘एनिमल’ ने पहली बार सिंगल डिजिट में कमाई की थी और इसने 8.75 करोड़ का कलेक्शन किया| इसी के साथ ‘एनिमल’ का दूसरे हफ्ते का कारोबार 139.26 करोड़ रहा| वहीं अब रणबीर कपूर की फिल्म के तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन की कमाई के शुरूआती आंकड़े आ गए हैं|

रिपोर्ट के मुताबिक ‘एनिमल’ ने अपनी रिलीज के 15वें दिन यानी थर्ड फ्राइडे को 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है| इसी के साथ ‘एनिमल’ का 15 दिनों का कुल कारोबार अब 484.34 करोड़ रुपये हो गया है| ये शुरूआती आंकड़े हैं ऑफिशियल नंबर्स के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है|

वर्ल्डवाइड कमाई 

‘एनिमल’ ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में खूब बवाल काटा है| इस फिल्म ने रिलीज के 14 दिनों में वर्ल्डवाइड 784.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है| अब ये फिल्म 800 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है उम्मीद है कि इस वीकेंड पर फिल्म ये आंकड़ा पार कर लेगी|

यह भी पढ़ें – पति के साथ बेटी आराध्या के एनुअल फंक्शन में पहुंची ऐश्वर्या राय, अभिषेक साथ डिवोर्स की खबरों पर एक्ट्रेस ने लगाया विराम

About Post Author