रिलेशनशिप की अफवाहों के बीच हानिया आमिर से वीडियो चैट पर बात करते नजर आये बादशाह

KNEWS DESK – रैपर बादशाह का नाम आजकल पाकिस्तानी एक्ट्र्रेस हानिया आमिर के साथ जोड़ा जा रहा है| जबसे से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, तभी से बादशाह-हानिया की डेटिंग की खबरें भी जोरो-शोरों पर है| हाल ही में रैपर ने सोशल मीडिया पर हानिया से वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है| जिसके बाद फैन्स ये जानना चाहते हैं आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है|

क्या Badshah को डेट कर रहीं पाक एक्ट्रेस Hania Aamir? एक साथ शॉपिंग करने गए  दोनों की फोटोज वायरल, फैंस हैरान - Pakistani Actress Hania Aamir spotted  with Singer Badshah fans questioned

हानिया आमिर के प्यार में मशरूफ हुए बादशाह

वहीं अफेयर की अफवाहों के बीच बादशाह ने एक बार फिर सोशल मीडिया  हानिया पर हानिया का जिक्र करते दिखे| हाल ही में रैपर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर हानिया की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें हानिया अपना मुंह छिपाकर जोर जोर से हंसती हुए नजर आ रही हैं|

https://www.instagram.com/p/C0T3w0Ft4z9/

वीडियो कॉल पर बात करते दिखे रैपर

बादशाह ने हालिया के साथ अपने वीडियो कॉल का स्क्रीशॉट शेयर किया है| इस फोटो में पाक एक्ट्रेस को टैग करते हुए बादशाह ने लिखा कि ‘आखिर ऐसा कौन सा जोक था, जो तुम्हें इतनी हंसी आ गई…’वहीं हानिया ने इसे स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए जवाब में में लिखा कि ‘लाइफ|’

जबसे हानिया और बादशाह को एक साथ दुबई में टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है, तभी से फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है| कई यूजर्स ने तो बादशाह को पाकिस्तान का दामाद भी कह डाला है|

हानिया आमिर?

हानिया एक पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं, जिनके फैंस ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि इंडिया में भी हैं| लोग उनकी खूबसूरती पर अपना दिल हार बैठे हैं| वहीं इंस्टाग्राम पर हानिया के 11.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं|

https://www.instagram.com/p/C0uQSrqunlp/

यह भी पढ़ें – जैस्मिन भसीन ने बॉयफ्रेंड संग शादी करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘सही समय आने पर हम शादी करेंगे’

About Post Author