अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, रिलीज से पहले कमाए 1000 करोड़

KNEWS DESK – साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा द रूल को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है| जिसको फैंस ने खूब पसंद किया था| तभी से सभी को यकीन हो गया था कि फिल्म बड़ा धमाका करेगी| हालांकि अभी तक फिल्म का प्रमोशन शुरू नहीं हुआ और फिल्म ने शानदार कमाई कर ली है|

Pushpa 2 Pre Box Office: पुष्पा 2 ने रचा इतिहास! रिलीज से पहले ही कर डाला 1000  करोड़ का कारोबार | Pushpa 2 Pre-Box Office collection Creat History Allu  Arjun Film Earned 1000 Crore | TV9 Bharatvarsh

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द रूल अभी से चर्चा में है फिल्म को लेकर फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही करोड़ों का बिज़नेस कर लिया है| रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 ने रिलीज से पहले ही 1000 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है| पुष्पा एक बड़ा ब्रांड बन चुकी है|

पुष्पा 2 ने रचा इतिहास 

एक रिपोर्ट के मुताबिक पुष्पा 2 ने इतिहास रचा दिया है| ये पहली इंडियन फिल्म है जिसने प्री रिलीज या प्री बॉक्स ऑफिस बिज़नेस के दौरान 1000 करोड़ की कमाई कर ली है| ये काम केजीएफ चैप्टर 2 और आरआरआर भी नहीं कर पाई थीं|

ख़बरों के मुताबिक फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए  275 करोड़ रुपये ऑफर किए हैं| इसके अलावा, ऑडियो और सैटेलाइट राइट्स को मिलाकर ये अमाउंट करीब 450 करोड़ के करीब पहुंचता है| वहीं इन आंकड़ों में इसके थिएट्रिकल राइट्स भी जोड़ दिए जाये तो पुष्पा का प्री रिलीज बिज़नेस 1000 करोड़ का आंकड़ा छू रहा है|

यह भी पढ़ें – ‘पहले चरण में एनडीए के लिए एकतरफा मतदान हुआ’, महाराष्ट्र के नांदेड़ में बोले पीएम मोदी

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.