राहा के जन्म के बाद आलिया भट्ट ने ली थी थेरेपी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

KNEWS DESK- बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने काम के साथ-साथ अपनी निजी लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं| बेटी राहा के जन्म के बाद एक्ट्रेस एक परफेक्ट मां होने की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं| वहीं एक इंटरव्यू के दौरान आलिया भट्ट ने बताया कि राहा के जन्म के बाद उन्हें थेरेपी लेनी पड़ी थी|

एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि बेटी राहा के जन्म के बाद वह हर हफ्ते थेरेपी क्लास लेती थीं और थेरेपी के बाद उन्होंने खुद में कई चेंजेस देखें हैं| उन्होंने बताया- उन्हें हमेशा लगता था कि लोग क्या सोच रहे होंगे, क्या वह सोच रहे होंगे कि मैं सबकुछ अच्छे से मैनेज कर पाती हूं लेकिन आपके बारे में कोई नहीं सोचता| आप ही अपने आप को लेकर क्रिटिकल हो जाते हैं|

रणबीर आलिया ने दुनिया को दिखाया राहा की पहली झलक, क्यूटनेस देख तैमूर-जेह को जाएंगे भूल - Ranbir Alia shows the world the first glimpse of his daughter Raha, बॉलीवुड न्यूज ...

एक्ट्रेस ने बताया था कि वो हर हफ्ते थेरेपी सेशन के लिए जाती हैं| जहां मैं अपने डर के बारे में बात करती हूं, उसका सामना करती हूं| यह एक ऐसी चीज है, जो 1-2-5 या 10 हफ़्तों में आप फिगर आउट नहीं करते हैं| यह एक लंबा प्रोसेस है, आप खुद के टुकड़ों को जोड़ते हैं और खुद को रोज एक नया इंसान बनाने की कोशिश करते हैं| कोई भी परफेक्ट नहीं होता है…न ही कोई हर चीज मैनेज कर पाता है, हर बार आपको आपके सवालों का जवाब नहीं मिल पाता है|

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.