अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ का बुरा हाल, पहले वीकेंड में 12 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म

knews desk – अक्षय कुमार और सैफ अली खान की इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती नजर आ रही है। फिल्म ऐसे समय में रिलीज हुई, जब आस्था और भक्ति से जुड़ी ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में शानदार कमाई कर रही है। वहीं, वेब सीरीज से फिल्म में बदली ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है। ऐसे में ‘हैवान’ को बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने का मौका नहीं मिल पाया।

मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हैवान’ के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। माना जा रहा था कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएगी, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी।

पहले वीकेंड में सिर्फ 7.35 करोड़ की कमाई

‘हैवान’ ने 11 सितंबर यानी शुक्रवार को पहले दिन 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। उम्मीद थी कि शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी होगी, लेकिन दूसरे दिन ही कलेक्शन घट गया।

शनिवार को फिल्म के 5,759 शोज चलाए गए, जिनसे करीब 2.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। वहीं, रविवार को शोज की संख्या घटकर 4,374 रह गई। रविवार को फिल्म ने महज 1.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।

इस तरह ‘हैवान’ का पहले वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 7.35 करोड़ रुपये रहा। वहीं, फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 11.55 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है।

130 करोड़ के बजट वाली फिल्म का बुरा हाल

‘हैवान’ का अनुमानित बजट करीब 130 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म की शुरुआती कमाई बेहद निराशाजनक है। फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए आने वाले दिनों में जबरदस्त उछाल की जरूरत होगी, लेकिन मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए ऐसा मुश्किल नजर आ रहा है।

‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दबदबा

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की कमजोर शुरुआत के बीच ‘हनुमान अंश’ लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 38वें दिन यानी रविवार को 22.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब 268 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है।

दूसरी ओर, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी दूसरे रविवार को 13.25 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया। फिल्म अब तक दुनियाभर में 266.04 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इन दोनों फिल्मों के शानदार प्रदर्शन के बीच ‘हैवान’ के लिए दर्शकों का ध्यान खींचना बड़ी चुनौती बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *