अजय देवगन मना रहे आज अपना 55वां जन्मदिन, पत्नी काजोल ने खास अंदाज में किया विश

KNEWS DESK- बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अजय देवगन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं| आम से लेकर सेलेब्स तक, सभी एक्टर को उनके खास दिन की शुभकानाएं दे रहे हैं| इस मौके पर मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने बड़े ही खास अंदाज में पति अजय को जन्मदिन विश किया है|

काजोल ने अजय देवगन के जन्मदिन के मौके पर एक स्पेशल पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें एक्टर की तस्वीर नजर आ रही है| फोटो को शेयर करते हुए काजोल ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है| एक्ट्रेस ने पति को जन्मदिन विश करते हुए लिखा कि जब से मैं जानती हूं कि आप अपने जन्मदिन को लेकर इतने उत्सुक रहते हैं कि आप केक के बारे में सोचकर ही इतने कूदने और उछलने लगते हैं|

एक्ट्रेस ने आगे लिखा- केक को लेकर आप ताली बजाते हैं और गोल-गोल घूम रहे होते हैं| मैं आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देकर दिन की शुरुआत करती हूं| काजोल का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

एक्टर का वर्कफ्रंट 

आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म शैतान इस समय बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचा रही है| एक्टर जल्द ही मैदान, सिंघम अगैन, औरों में कहां दम था, रेड 2 और दे दे प्यार दे 2 में जलवा बिखेरने वाले हैं|

About Post Author