KNEWS DESK – Veer Pahariya ने फिल्म Sky Force से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब वह अपनी दूसरी फिल्म को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबर है कि वीर जल्द ही एक नई एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसका नाम Benaam बताया जा रहा है। खास बात यह है कि इस फिल्म को Mahesh Bhatt प्रेजेंट करेंगे, जिसके बाद से फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बेनाम’ सिर्फ एक एक्शन थ्रिलर नहीं होगी, बल्कि इसमें दमदार म्यूजिक और कई बड़े गाने भी देखने को मिलेंगे। मेकर्स इसे एक स्टाइलिश और इंटेंस फिल्म के तौर पर तैयार कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में वीर पहाड़िया पहली बार एंटी-हीरो के रोल में नजर आएंगे। उनका किरदार काफी डार्क और ग्रे शेड वाला होगा, जिसमें जबरदस्त एक्शन भी देखने को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो इस रोल के लिए वीर खास ट्रांसफॉर्मेशन से गुजरने वाले हैं, ताकि उनका नया अवतार दर्शकों को पूरी तरह अलग लगे।
फिल्म से जुड़ी कई जानकारियां अभी तक गुप्त रखी गई हैं। मेकर्स ने फिल्म के डायरेक्टर, बाकी स्टारकास्ट और क्रू के नामों का खुलासा नहीं किया है। हालांकि अंदरखाने खबर है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और इसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
‘बेनाम’ में म्यूजिक एल्बम को काफी अहम माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि फिल्म के गानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और यही इसकी बड़ी यूएसपी हो सकती है। महेश भट्ट का नाम जुड़ने के बाद फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में भी चर्चा तेज हो गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान करेंगे और इसके साथ बाकी स्टारकास्ट और रिलीज से जुड़ी जानकारियां भी सामने आ सकती हैं।
अगर वीर पहाड़िया की पहली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ की बात करें, तो उसमें Akshay Kumar लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन Sandeep Kewlani और Abhishek Anil Kapur ने किया था। फिल्म में Sara Ali Khan और Nimrat Kaur भी अहम भूमिकाओं में थीं।
बॉक्स ऑफिस पर ‘स्काई फोर्स’ ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था और दुनियाभर में करीब 150 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। अब फैंस को उम्मीद है कि वीर पहाड़िया अपनी दूसरी फिल्म ‘बेनाम’ में और भी ज्यादा दमदार अंदाज में नजर आएंगे।