शाहरुख को बड़े भाई जैसा मानते हैं अभिषेक बच्चन, बोले- ‘किंग’ मेरी सबसे फेवरेट फिल्म

शाहरुख खान की मच-अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म में जहां शाहरुख खान एक खतरनाक रोल में दिखेंगे, वहीं अभिषेक बच्चन फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान के साथ अपने रिश्ते और फिल्म ‘किंग’ को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की हैं।

Knews Desk – अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान को अपने ‘बड़े भाई’ जैसा बताते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि किंग खान ने कई बार पर्सनल तौर पर उनके करियर में मदद की है।

शाहरुख ने ली मेरे करियर की जिम्मेदारी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक बच्चन ने बताया, ”शाहरुख खान मेरे लिए एक बड़े भाई की तरह हैं। सच कहूं तो उन्होंने कई बार मेरे करियर की पर्सनल तौर पर जिम्मेदारी ली है, जिसमें अब हमारी अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ भी शामिल है।”

इस दौरान अभिषेक ने याद किया कि बॉलीवुड में एंट्री करने से बहुत पहले से वो शाहरुख खान के करीब रहे हैं। उन्होंने अपने बचपन और शुरुआती दिनों को याद किया। साथ ही कहा कि ऋतिक रोशन, उदय चोपड़ा और सिकंदर खेर के साथ संडे को क्रिकेट खेलने के दौरान भी शाहरुख उन सभी को गाइड करते थे।

क्यों ‘किंग’ है अभिषेक बच्चन की फेवरेट फिल्म?

अभिषेक बच्चन ने बताया कि सालों पहले उन्होंने शाहरुख खान से पूछा था कि उनकी सबसे फेवरेट फिल्म कौन सी है। इस पर शाहरुख खान ने उन्हें जो जवाब दिया था, वो सलाह अभिषेक के दिल में हमेशा के लिए बस गई।

शाहरुख ने उनसे कहा था- मेरी पसंदीदा फिल्म वही होती है, जो मैं अभी कर रहा होता हूं। अगर वह मेरी पसंदीदा फिल्म नहीं है, तो मैं उसे कर ही क्यों रहा हूं? जो बीत गया, वो बीत गया… लेकिन इस वक्त मेरे लिए मेरी सबसे पसंदीदा फिल्म वही है जो मैं कर रहा हूं।

अभिषेक ने कहा कि वो भी इसी सोच को मानते हैं और इसीलिए इस समय ‘किंग’ उनकी सबसे फेवरेट फिल्म है।

पहले भी साथ काम कर चुके हैं दोनों

दरअसल यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों करण जौहर की फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ और फराह खान की सुपरहिट फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में दिखे हैं। हालांकि, फिल्म ‘किंग’ में दोनों पहली बार आमने-सामने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *