बेटे Junaid Khan की फिल्म फ्लॉप होने पर टूटा आमिर खान का दिल, बोले- मैं डिप्रेशन में चला जाता हूं

KNEWS DESK – Aamir Khan ने हाल ही में अपनी फिल्मों की असफलता और उससे होने वाले दर्द को लेकर खुलकर बात की। आमिर ने बताया कि जब उनकी कोई फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आती, तो इसका असर उन पर काफी गहरा पड़ता है और वो लंबे समय तक डिप्रेशन में चले जाते हैं।

दरअसल 1 मई को रिलीज हुई फिल्म Ek Din से आमिर खान और उनके बेटे Junaid Khan को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में जुनैद खान के साथ Sai Pallavi नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को प्रभावित नहीं कर सकी और फ्लॉप साबित हुई।

एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान से पूछा गया कि जब किसी फिल्म पर सालों की मेहनत के बाद भी वह ऑडियंस को पसंद नहीं आती, तो वह कैसा महसूस करते हैं। इस पर आमिर ने बेहद भावुक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि जब कोई फिल्म नहीं चलती, तो उनका दिल टूट जाता है।

आमिर ने कहा, “हम फिल्में अपनी ऑडियंस के लिए बनाते हैं। लोग टिकट खरीदकर एंटरटेन होने आते हैं। कोई भी दर्शक ये सोचकर थिएटर नहीं जाता कि आज खराब फिल्म देखनी है। अगर ऑडियंस फिल्म पसंद नहीं करती, तो कहीं ना कहीं हमारी तरफ से कमी रह जाती है।”

उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के फ्लॉप होने के बाद वो खुद को काफी टूटता हुआ महसूस करते हैं। आमिर बोले, “मैं दो-तीन महीने तक डिप्रेशन में चला जाता हूं। फिल्म हमारे लिए बच्चे जैसी होती है। जब वो रिजेक्ट हो जाती है, तो बहुत दर्द होता है।”

आमिर खान ने यह भी कहा कि असफलता का दुख मनाना जरूरी होता है। उनके मुताबिक, जब कोई फिल्म नहीं चलती तो ऐसा लगता है जैसे आपने अपना बच्चा खो दिया हो। ऐसे समय में इंसान को खुद को समय देना चाहिए ताकि वह उस दर्द से बाहर निकल सके और फिर दोबारा आगे बढ़ पाए।

आमिर की इस ईमानदार बातचीत को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि आमिर खान हमेशा अपने काम और भावनाओं को लेकर बेहद सच्चे रहते हैं, यही बात उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *