KNEWS DESK – Ramayana Movie Update: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा बनी हुई है और अब इसके ट्रेलर से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म के ट्रेलर को पास कर दिया है.
24 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, वहीं यश और साई पल्लवी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. ट्रेलर रिलीज से पहले ही फैंस फिल्म के किरदारों की पहली झलक देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBFC ने 15 जुलाई को ‘रामायण’ के ट्रेलर को U सर्टिफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है. खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज में अभी काफी समय बाकी है, इसके बावजूद मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च की तैयारी शुरू कर दी है.
4 मिनट से ज्यादा लंबा होगा ट्रेलर
आमतौर पर फिल्मों के ट्रेलर कुछ मिनट के होते हैं, लेकिन ‘रामायण’ का ट्रेलर काफी लंबा बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेलर का रनटाइम करीब 4 मिनट 15 सेकंड है. वहीं, एक अन्य लिस्टिंग में इसका दूसरा वर्जन भी सामने आया है, जिसका रनटाइम करीब 4 मिनट बताया जा रहा है.
क्या रिलीज होंगे दो ट्रेलर?
CBFC की वेबसाइट पर ‘रामायण 3D’ के नाम से दो अलग-अलग एंट्री दिखाई देने की खबर है. इनमें एक को ‘ट्रेलर – रामायण 3D’ और दूसरे को ‘थिएट्रिकल ट्रेलर – रामायण 3D’ नाम दिया गया है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि मेकर्स डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कौन सा ट्रेलर रिलीज करेंगे.
4000 करोड़ के बजट में बन रही है फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये है. फिल्म के पहले पार्ट के बाद इसका दूसरा भाग भी आएगा, जो साल 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है.