विद्या बालन का फेक अकाउंट बना कर शख्स मांग रहा था पैसे, एक्ट्रेस ने FIR कराई दर्ज

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन कई दिनों से चर्चा में बनी हुईं हैं| लेकिन इस बार चर्चा की वजह कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका फेक इंस्टाग्राम अकाउंट है| एक्ट्रेस के फेक अकाउंट के जरिये एक शख्स लोगों से पैसे मांग रहा है| जिसका पता चलने पर एक्ट्रेस ने मुंबई पुलिस को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है|

विद्या बालन का Fake इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर मांगे जा रहे पैसे, अब एक्ट्रेस  ने दर्ज कराई FIR | Vidya Balan fake Instagram account has been running  actress files fir against unknown ...

विद्या बालन के नाम पर बनाया फेक अकाउंट 

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के नाम पर एक शख्स ने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है| जिसके बाद उनसे बॉलीवुड के कई लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गयी| वहीं एक्ट्रेस के फेक अकाउंट से शख्स लोगों को नौकरी देने का भरोसा देकर पैसे मांग रहा था| जैसे ही एक्ट्रेस को इस फर्जी अकाउंट का पता चला उन्होंने मुंबई पुलिस के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है|

पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा 66 (C) के तहत FIR दर्ज की है| जिसके बाद शख्स के खिलाफ जांच शुरू हो गयी है| फ़िलहाल शख्स के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई| एक्ट्रेस ने अपने फैन्स को फर्जी अकाउंट से सावधान रहने के लिए कहा है| ऐसा पहली बार नहीं हुआ है| इससे पहले भी कई स्टार्स के फेक अकाउंट बनाये गए हैं, और पैसों की डिमांड की गयी है|

भूल भुलैया 3 में आएंगी नजर 

विद्या बालन इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 को लेकर चर्चा में हैं| फिल्म में एक बार फिर मंजुलिका की एंट्री हो गयी है| ऐसे में वो हर जगह ट्रेंड भी कर रही हैं| इसका फायदा उठाकर अज्ञात शख्स ने फर्जी अकाउंट बना कर लोगों से धोखाधड़ी करनी चाही| लेकिन वक्त रहते इस बारे में पता चल गया|

यह भी पढ़ें – बाराबंकी में आयोजित हुई जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा, विजेता खिलाड़ियों को राज्यमंत्री और सांसद ने किया सम्मानित

About Post Author