केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

KNEWS DESK…. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बिहार के लखीसराय में आज एक जनसभा को 3:00 बजे सम्बोधित करेंगे। अमित शाह की बिहार में 10 महीने में 5वीं जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जनसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सांसद हैं।

दरअसल आपका बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 3 बजे बिहार के लखीसराय में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। बकरीद के मौके पर आज अमित शाह बिहार में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि ललन सिंह भाजपा के गठबंधन के साथ पिछली बार मुंगेर से चुनाव जीतकर सांसद बने थे। लेकिन कुछ समय बाद भाजपा से अलग होने के बाद से वो लगातार भाजपा विरोधी मुक्त भारत अभियान में शामिल हैं और लगातार भाजपा के खिलाफ आए दिन बयानबाजी भी किया करते हैं। जिसको देखते हुए भाजपा ने इश जनसभा को आयोजन किया है। जिसका सम्बोधन गृहमंत्री अमित शाह 3 बजे करेंगे। जानकारी मिल रही है कि अमित शाह 1 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंच जाएंगे। फिर वहां से हेलीकाॅप्टर से लगभग 2 बजे तक लखीसराय पहुंच जाएंगे। जहां पर वो अशोक धाम में लगभग 40 मिनट तक पूजा – पाठ करने के बाद 3 बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

विपक्षी एकता पर बोलेंगे हमला

बता दें कि बीते 23 जून को बिहार की राजधानी पटना में देश के कई राजनीतिक दलों ने अपनी एकता को प्रदर्शित करने के लिए बैठक की थी। जिसमें देश की 15 राजनीतिक पार्टियों ने बैठक में भाग लिया था और सभी ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में एक साथ लड़ने के लिए हुंकार भरी थी। जिसको देखते हुए भाजपा की तरफ से अमित शाह के कार्यक्रम को आयोजित करवा रही है। सूत्रों की माने तो अमित शाह इस जनसभा में विपक्षी दलों की एकता पर निशाना साधेंगे। साथ ही अमित शाह जनसभा में पीएम मोदी के समान नागरिक संहिता कानून पर भी अपना पक्ष रखेंगे।

सार्वजनिक रैली में सभी लोग होंगे शामिल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बताया है कि राज्य के सभी लोग सार्वजनिक बैठक में शामिल होंगे। लखीसराय से भाजपा विधायक विजय कुमार सिंहा ने अपने क्षेत्र में हो रही इस रैली को राजनीतिक महत्व बताया है। विजय सिंहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र को बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह के साथ जोड़कर देखा जाता है। जिन्हें आमतौर पर बिहार के नायक के रूप में देखा जाता है। विशेष तौर पर मुंगेर लोकसभा सीट जिसे बीजेपी नेतृत्व वाले NDA ने कई बार जीत हासिल की है। लेकिन आज स्थानीय सांसद राजद की गोद में जा बैठे हैं।

 

About Post Author