Satyaprem Ki Katha:फैंस का इन्तजार हुआ खत्म, कार्तिक और कियारा की जोड़ी ने सिनेमाघरों में एकबार फिर मचाई धूम

मनोरंजन : बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ बकरीद के मौके पर अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है|जिसे देखकर दर्शकों का दिल खुश हो गया हैं|फिल्म को लेकर फैंस काफी अच्छा रिस्पोंस दे रहें हैं|इससे पहले दोनों सेलेबस की जोड़ी ने फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में जमकर धूम मचा दिया था| फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है|इस फिल्म के निर्माता समीर विद्वान है|फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन हाउस ने प्रोड्यूस किया है|

कार्तिक और कियारा की जोड़ी को तो भूल भुलैया 2 में काफी पसंद किया गया था|एक बार से इन दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे|लेकिन आज उनका इन्तजार खत्म हुआ|’सत्यप्रेम की कथा’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है|इस फिल्म के सभी गानों ने पहले ही काफी सुर्खियां बटोरी हैं और अब इस फिल्म पर भी दर्शक काफी अच्छा रिस्पोंस दे रहे हैं| चलिए आपको बताते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया है…?

एक यूजर ने सोशल मीडिया के ट्विटर प्लेटफोर्म पर ट्विट्ट करते हुए लिखा कि ‘ऑडियंस सत्तू के लिए चियर कर रही है|’

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी ट्वीट कर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है| उन्होंने लिखा कि ‘सत्यप्रेम की कथा’ को लेकर अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं| साजिद भाई आपको एक और सक्सेसफुल ब्लॉकबस्टर फिल्म के लिए बधाई| पूरी टीम को शुभकामनाएं|

उर्वी पारेख नाम की यूजर ने ट्विट्ट कर लिखा, ‘सत्यप्रेम की कथा देखी’ एक बेहतरीन लव स्टोरी  जिसका दिल सही जगह पर है| कियारा का लुक भी कितना गजब है| कार्तिक और कियार की केमेस्ट्री पसंद आई| मज्जा आवी गयी|

एक यूजर ने इंटरवल के बीच ट्वीट कर लिखा कि ‘सत्यप्रेम की कथा’… इंटरवल, यह बहुत अच्छी है|कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा दिखाती है| निश्चित तौर पर ब्लॉकबस्टर होगी| समीर विद्वानी को कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी को सलाम है|

कई सारे लोगों ने फिल्म को लेकर अपनी राय दी है|सभी लोगों ने फिल्म पर अच्छा रिव्यू दे रहे हैं|

About Post Author