6.7 इंच के OLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है ONEPLUS का नया फोन

knews desk :- एप्पल के फोन के बाद ONE PLUS काफी पसंद किया जाने वाला स्मार्टफोन है|OnePlus अपना नया फोन दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च करने जा रहा है |वनप्लस के नए स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी से सर्टिफाइड किया गया है |फोन को इसी महीने लॉन्च किया जा रहा है।नया फोन वनप्लस की Ace 2 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा।

OnePlus Ace 2 Pro इसी महीने होगा लॉन्च:- 

वनप्लस अपने ग्राहकों के लिए बहुत जल्द एक नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 Pro पेश करने जा रही है। वनप्लस का नया स्मार्टफोन कंपनी की Ace 2 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी इस सीरीज में Ace 2 और Ace 2V को पेश कर चुकी है।लंबे समय से यूजर वनप्लस के इस डिवाइस का इंतजार कर रहे हैं। फोन को  इसी महीने लॉन्च किया जायेगा |

स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी से सर्टिफाइड :-

वनप्लस का नया स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 2 फ्लेगशिप चिपसेट के साथ लाया जा रहा है। साथ ही  वनप्लस के नए स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी से सर्टिफाइड कर दिया गया है।यही नहीं फोन में  डिवाइस Geekbench database पर भी देखा गया है।

 

नए डिवाइस के फीचर्स :-

नया डिवाइस 6.7 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। डिस्प्ले को 1.5K स्क्रीन रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ लाया जा सकता है। कंपनी OnePlus Ace 2 Pro को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश कर सकती है। फोन में 50MP प्राइमरी कैमरा,48MP अल्ट्रावाइड और 32MP टेलिफोटो कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाने की उम्मीद है |

कंपनी OnePlus Ace 2 Pro को चीन में इसी महीने पेश करने जा रही है।वनप्लस ने अपकमिंग डिवाइस की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारियां दी हैं।

About Post Author