KNEWS DESK- प्रीपेड यूजर्स के लिए रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया तीनों ही कंपनियां 200 रुपये से कम में आकर्षक रिचार्ज प्लान पेश करती हैं। लेकिन सवाल यह है कि डेटा, कॉलिंग और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के हिसाब से कौन सा प्लान सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
Jio 198 प्लान: ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड 5G का फायदा
रिलायंस जियो का 198 रुपये वाला प्लान यूजर्स को रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन देता है। यह प्लान 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड 5G का फायदा भी मिलता है। इसके अलावा Jio TV और Jio AI Cloud स्टोरेज जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी शामिल हैं।
Vi 199 प्लान: लंबी वैलिडिटी के साथ कॉम्बो ऑफर
वोडाफोन आइडिया का 199 रुपये वाला प्लान कुल 2GB डेटा, 300 SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। इसके अलावा यूजर्स को Vi Movies & TV का एक्सेस भी मिलता है, जो एंटरटेनमेंट के शौकीनों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Airtel 199 प्लान: एक्स्ट्रा बेनिफिट्स का पूरा पैकेज
एयरटेल का 199 रुपये वाला प्लान भी 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन देता है। यह 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें Adobe Express Premium, फ्री हेलोट्यून और Airtel Xstream Play जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स शामिल हैं, जिसमें SonyLiv और Amazon MX Player जैसे प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है।
कौन सा प्लान है सबसे बेहतर?
अगर आपको ज्यादा डेटा और 5G स्पीड चाहिए तो Jio 198 प्लान बेहतर विकल्प है। वहीं अगर लंबी वैलिडिटी और एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स चाहिए तो Vi और Airtel के 199 रुपये वाले प्लान ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं। आपका चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है—डेटा ज्यादा चाहिए या एक्स्ट्रा फायदे।