KNEWS DESK – ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी के गानों से सुर्खियों में आईं सिंगर Jasmine Sandlas एक बार फिर अपने लाइव परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इस बार वजह बना उनका एक ऐसा वीडियो, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और फैंस उनकी एनर्जी के कायल हो गए हैं।
लाइव शो में दिखा अलग अंदाज
अहमदाबाद में हुए एक कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन सैंडलस ने अपने हिट गानों से ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। खास तौर पर जैसे ही ‘धुरंधर’ का सुपरहिट ट्रैक ‘शरारत’ शुरू हुआ, वैसे ही पूरा माहौल बदल गया। जैस्मीन की एनर्जी देखते ही बन रही थी और फैंस भी उनके साथ गुनगुनाते नजर आए।
पानी डालकर बढ़ाया जोश
परफॉर्मेंस के बीच जैस्मीन सैंडलस ने अचानक पानी की बोतल उठाई और खुद पर उड़ेल ली। इसके बाद उन्होंने बोतल को हवा में उछालते हुए जबरदस्त डांस किया। इस अनोखे अंदाज ने फैंस को और ज्यादा एक्साइटेड कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में उनकी एनर्जी और स्टेज प्रेजेंस की जमकर तारीफ हो रही है।
https://www.instagram.com/reels/DXXP-bpkwZl/
गुजराती में की फैंस से बात
दिलचस्प बात यह रही कि जैस्मीन ने परफॉर्मेंस के दौरान गुजराती में ऑडियंस से बातचीत भी की, जिससे वहां मौजूद लोग और ज्यादा जुड़ाव महसूस करने लगे। यह कनेक्शन उनके लाइव शो को और खास बना गया।
Aditya Dhar के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के गानों ने जैस्मीन सैंडलस को नई ऊंचाई दी है। उनके गाए ट्रैक्स लगातार ट्रेंड कर रहे हैं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।