अर्शदीप सिंह ने फिल्मी अंदाज में समरीन कौर को किया प्रपोज, घुटनों पर बैठकर पहनाई अंगूठी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बुधवार, 11 नवंबर को अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरीं। अर्शदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया और उन्हें अंगूठी पहनाई। इस रोमांटिक पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Knews Desk – भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं। हाल ही में ट्रेड डील के जरिए अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स का साथ छोड़कर मुंबई इंडियंस में चले गए हैं। हालांकि, बुधवार को वह अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ गए।

अर्शदीप सिंह ने बुधवार, 11 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर को फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया। उन्होंने समरीन को अंगूठी भी पहनाई। वायरल तस्वीर में अर्शदीप सिंह घुटनों पर बैठकर समरीन कौर को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वह समरीन को अंगूठी पहनाते हुए काफी रोमांटिक नजर आए।

अर्शदीप ने न्यूजीलैंड में अपनी जिंदगी के इस खास पल को क्रिएट किया। अर्शदीप और समरीन ने सोशल मीडिया पर इन रोमांटिक तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों के साथ दोनों ने लिखा, ‘जिंदगी हमें जो कुछ भी दे सकती थी, उसमें सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि उसने हमें एक-दूसरे को सौंपा। जीवनभर के इस साथ के नाम 11.11.2026 (हाय मंगेतर)।’

कौन हैं अर्शदीप की मंगेतर समरीन कौर?

अर्शदीप और समरीन एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। समरीन कौर को कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में देखा गया है। उनका ग्लैमरस लुक फैंस को काफी पसंद आता है। समरीन बॉलीवुड फिल्म ‘83’ में भी नजर आई थीं। उनका रोल छोटा था, लेकिन यादगार बन गया।

इसके अलावा समरीन ने ‘नेल पॉलिश’ जैसी वेब फिल्म और कई हिट पंजाबी गानों में काम किया है। समरीन मिस इंडिया जम्मू-कश्मीर भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *