KNEWS DESK – बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार Akshay Kumar एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। इस साल अब तक उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन 17 अप्रैल को आने वाली उनकी फिल्म ‘Bhooth Bangla’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। खास बात ये है कि इस फिल्म के जरिए उनकी और डायरेक्टर Priyadarshan की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ नजर आने वाली है।
‘ओ सुंदरी’ ने जगाई पुरानी यादें
फिल्म रिलीज से पहले इसका नया गाना ‘O Sundari’ सामने आया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वेडिंग थीम पर बना यह गाना न सिर्फ म्यूजिक बल्कि अपने विजुअल्स की वजह से भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने में Akshay Kumar का डांस, इमोशन और मस्ती तीनों देखने को मिलते हैं। उनके साथ Wamiqa Gabbi भी नजर आ रही हैं, जो गाने में चार चांद लगा रही हैं।
‘भूल भुलैया’ वाली फील क्यों?
जैसे ही ‘O Sundari’ रिलीज हुआ, फैंस को 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘Bhool Bhulaiyaa’ की याद आ गई। उस फिल्म में भी एक वेडिंग सॉन्ग ‘Let’s Rock Soniye’ था, जिसमें Akshay Kumar ने जमकर डांस किया था।
दिलचस्प बात ये है कि ‘Bhool Bhulaiyaa’ को भी Priyadarshan ने ही डायरेक्ट किया था। ऐसे में ‘Bhooth Bangla’ में वही हवेली सेटअप, हॉरर-कॉमेडी टोन और म्यूजिक का स्टाइल देखकर फैंस इसे ‘Bhool Bhulaiyaa 2.0’ तक कह रहे हैं।
म्यूजिक टीम ने बढ़ाया क्रेज
इस गाने का म्यूजिक Pritam ने दिया है, जबकि लिरिक्स Kumaar ने लिखे हैं। वहीं Vishal Mishra, Nakash Aziz और Antara Mitra की आवाज़ ने गाने को और खास बना दिया है।
फिल्म का टीज़र और ट्रेलर पहले ही पॉजिटिव रिस्पॉन्स पा चुके हैं। 16 अप्रैल को इसका पेड प्रीव्यू रखा गया है और एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।