कानपुर में 76वां राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन, तीन विद्वानों को मिला एक लाख रुपये का सम्मान

Knews Desk- कानपुर के गुजैनी स्थित दुर्गाप्रसाद विद्यानिकेतन के पुष्पांजलि सभागार में रविवार, 23 अगस्त को 76वें राष्ट्रीय ज्योतिष महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सौमित्र दुबे फाउंडेशन, कानपुर की ओर से किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश से आए ज्योतिषियों, विद्वानों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रहे। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष पंडित के.ए. दुबे पद्मेश ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक मयूर माहेश्वरी का विद्यालय के सचिव सिद्धार्थ दुबे ने स्मृति चिह्न और उत्तरीय भेंटकर सम्मान किया। वहीं सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रितू माहेश्वरी का विद्यालय की निदेशिका एकता दुबे ने सम्मान किया।

सम्मेलन में कानपुर रेंज के डीआईजी यमुना प्रसाद को भी स्मृति चिह्न और उत्तरीय भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने वैदिक सनातन परंपरा के अनुसार दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

‘सौमित्र दुबे विद्वत शिखर सम्मान-2026’ रहा आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘सौमित्र दुबे विद्वत शिखर सम्मान-2026’ रहा। मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा, संस्थान के अध्यक्ष पंडित के.ए. दुबे पद्मेश और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से एक लाख रुपये का सम्मान डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, आचार्य राहुल राज और डॉ. घनश्याम ठाकुर को प्रदान किया। इसके अलावा सम्मेलन में देश-विदेश से पहुंचे 138 ज्योतिषियों को भी सम्मानित किया गया।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से आचार्य इंदु प्रकाश मिश्र, प्रोफेसर पवन सिन्हा, डॉ. सतीश शर्मा, डॉ. हेमचंद्र पाण्डेय, कैप्टन लेखराज शर्मा, आचार्य अमरेश मिश्र, डॉ. संजीव कुमार श्रीवास्तव, श्री शुभेश शर्मा, वास्तु विशेषज्ञ अंकिता झुनझुनवाला, पंकज त्रिवेदी उपमन्यु, आर.के. शर्मा, डॉ. मनीष वर्मा, विभा पाण्डेय और महामंडलेश्वर श्री कृष्ण दास को सम्मानित किया गया।

वहीं सौमित्र दुबे विद्वत शिखर सम्मान से आचार्य अविनाश राय, आचार्य आनंद पाण्डेय, ज्योतिषाचार्य स्वाती सक्सेना, ज्योतिषाचार्य शिवम गौतम, पंडित मनोज कुमार द्विवेदी, ज्योतिर्विद विभा शर्मा, आचार्य अतुल कुमार, अजय मिश्रा, अमरदीप अवस्थी, एस्ट्रो अनू दी, समर्थ बाजपेई, ध्योत्स्ना शमों, अर्चना त्रिपाठी, ज्योतिषाचार्य प्रतिमा दीक्षित, आकाश कुमार द्विवेदी और पूजा तिवारी को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक पंडित के.ए. दुबे पद्मेश, प्रथम महिला श्रीमती पुष्पलता दुबे, सचिव सिद्धार्थ दुबे, निदेशिका एकता दुबे, प्रधानाचार्या योजना मिश्रा, हंसपुरम शाखा की प्रधानाचार्या, किड्स शाखा की प्रधानाचार्या, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सम्मेलन में ज्योतिष एवं वैदिक परंपरा से जुड़े विद्वानों का सम्मान करते हुए ज्ञान और भारतीय संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *