KNEWS DESK – ‘द कपिल शर्मा शो’ से लोकप्रिय हुए कॉमेडियन और अभिनेता राजीव ठाकुर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता का शनिवार को अचानक निधन हो गया। इस दुखद खबर की जानकारी उनके साथी कलाकार कृष्णा अभिषेक ने सोशल मीडिया के जरिए दी।
राजीव और कृष्णा को 23 अगस्त को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक साथ परफॉर्म करना था। दोनों कार्यक्रम के लिए एक दिन पहले ही इंदौर के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान फ्लाइट के टेकऑफ के वक्त राजीव को अपने पिता के निधन की खबर मिली।
https://www.instagram.com/reels/DcWcb2aofDP/
कृष्णा अभिषेक ने दी जानकारी
इवेंट कंपनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर कृष्णा अभिषेक ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह इंदौर में कार्यक्रम की आयोजक नीतू खन्ना के साथ नजर आए।
https://www.instagram.com/p/DcYjU8iks99/
कृष्णा ने बताया कि जब वह और राजीव इंदौर के लिए उड़ान भर रहे थे, उसी दौरान राजीव के पिता के निधन की दुखद खबर सामने आई। उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह राजीव, उनके परिवार और पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बेहद दुखद है।
राजीव ठाकुर ने शेयर की पिता के साथ तस्वीरें
पिता के निधन के एक दिन बाद राजीव ठाकुर ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपने पिता के साथ कई तस्वीरें साझा कीं और बेहद छोटे लेकिन भावुक शब्दों में लिखा, “पापा चले गए।” उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस और इंडस्ट्री के कई लोगों ने उन्हें सांत्वना दी और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
पिता के निधन के कारण राजीव ठाकुर और कृष्णा अभिषेक का 23 अगस्त को होने वाला इंदौर शो पोस्टपोन कर दिया गया है।
कृष्णा ने कार्यक्रम में आने वाले दर्शकों से अपील की कि शो को फिलहाल रीशेड्यूल किया जा रहा है। इवेंट कंपनी की ओर से यह भी बताया गया है कि जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं, उन्हें रिफंड दिया जाएगा। शो की नई तारीख का ऐलान जल्द किया जाएगा।