सपा विधायक अबू आजमी ने दिया भड़काऊ बयान,”वंदे मातरम् का नारा नहीं स्वीकार्य”

KNEWS DESK… समाजवादी के नेता अबू आजमी एक बार फिर वंदे मातरम् कहने से मना कर दिया है। महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि मैं कभी वंदे मातरमे नहीं गाऊंगा क्योंकि मेरा धर्म वंदे मातरम् गाने की इजाजात नहीं देता है। जिसके बाद भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा काटा।

दरअसल आपको बता दें कि वंदे मातरम् गाने को लेकर एक बार फिर से जुूबानी जंग छिड़ गई है। भाजपा ने इस बयान को लेकर तंज कसा है।जानकारी के लिए बता दें कि समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने कहा है कि मैं वंदे मातरम् नहीं कहूंगा क्योंकि हमारा धर्म इस बात की इजाजत नहीं देता है कि मैं वंदे मातरम् गाऊं। मैं मर जाऊंगा पर वंदे मातरम् नहीं कहूंगा। जिसके बाद भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके चलते विदानसभा की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया।

वंदे मातरम् का नारा लगाना हमें स्वीकार्य नहीं- अबू आजामी

जानकारी के लिए बता दें कि सपा विधायक ने अबू आजामी ने संभागीनगर में हुए दंगे का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वंदे मातरम् का नारा लगाना हमें स्वीकार्य नहीं है। आजमी ने आगे कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि अगर किसी को भारत में रहना है तो ‘वंदे मातरम्’ बोलना होगा। हम ऐसा नहीं कर सकते। हम केवल एक ईश्वर में विश्वास करते हैं।

भाजपा विधायकों ने आजमी के बयान पर काटा हंगामा

बता दें कि अबू आजमी के बयान पर भाजपा विधायकों ने निंदा करते हुए आपत्ति व्सक्त की है। महाराष्ट्र विधानसभा में शोर-शराबे के बीच स्पीकर राहुल नार्वेकर ने विधायकों से शांत होने की अपील भी की। उन्होंने आजमी को चेतावनी भी दी और कहा कि उनकी टिप्पणियां विषय के लिए अप्रासंगिक हैं। उन्हें सूचीबद्ध मुद्दे पर चर्चा करनी चाहिए। हालांकि, फिर भी विरोध जारी रहा और स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दस मिनट के लिए स्थगित कर दी।

About Post Author