भारत जोड़ो न्याय यात्रा का छठवां दिन, कानपुर में लगे ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे’

रिपोर्ट- अमित शर्मा

उत्तरप्रदेश- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 39वें दिन बुधवार को आज न्याय यात्रा कानपुर पहुंची। घंटाघर चौराहे पर पहुँचकर राहुल गाँधी ने जनसमूह को संबोधित किया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में पूरा फोकस पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक व आदिवासी पर रखा। राहुल ने कहा कि कारपोरेट, पुलिस, कोर्ट ब्योरोक्रेट्स, मीडिया संस्थानों में पिछड़ों की संख्या जीरो है। राहुल बोले, आपको जितना चिल्लाना है चिल्लाओ रोजगार नहीं मिलेगा। आपको सताया जा रहा है, भर्ती के नाम पर पेपर लीक कराए जा रहे हैं। जातीय जनगणना और आर्थिक सर्वे कराने से ही देश की प्रगति संभव है। भाजपा ने पूरे देश में नफरत फैला रखी है। हम नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने आए हैं।

कानपुर में लगे ‘राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे’

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज छठवां दिन है। राहुल गांधी की यात्रा ने लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर शहर में प्रवेश किया। झाड़ी बाबा पुल से सुबह 11:45 बजे राहुल गांधी की न्याय यात्रा शुरू हुई और पनचक्की चौराहा, नरोना चौराहा, घसियारी मंडी, हूलागंज चौराहा होते हुए घंटाघर स्थित भारत माता प्रतिमा स्थल पर पहुंची जहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसमूह को संबोधित किया। कानपुर के घंटाघर चौराहे पर राहुल गांधी का संबोधन सुनने के लिए पहुंचे लोगों ने राहुल गांधी से मिलने का प्रयास किया तो वहां मौजूद उनके सुरक्षा कर्मियों ने उन लोगों को धक्के मार के भगा दिया। इस बात से नाराज लोगों ने जमकर राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इशारे पर उन्हें धक्के मार कर भगाया गया है। लोगों ने यह भी कहा कि राहुल गांधी यात्रा लेकर चल रहे हैं लेकिन किसी गरीब से मिलने का उन्हें समय नहीं है। तो वहीं जब विकलांगों ने भी राहुल गांधी से मिलने का प्रयास किया तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें भी वहां से भगा दिया।

ये भी पढ़ें-  मेधा शंकर ने ट्रेडिशनल अवतार में सादगी से जीता दिल, एक्ट्रेस की मुस्कान ने फैन्स को बनाया दीवाना

About Post Author