शिवसेना (UBT) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर किया 17 नामों का ऐलान, जानिए किसको कहां से मिला टिकट

KNEWS DESK – शिवसेना (UBT) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर 17 नामों का ऐलान कर दिया है | संजय राउत ने उम्मीदवारों की सूची अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर इसकी जानकारी दी |

बता दें कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने लोकसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है |जिसमें  17 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की नाम तय कर पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए कुल 17 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है| जिसमें उद्धव गुट ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई को टिकट दिया है। इसके अलावा मुंबई दक्षिण से अरविंद सावंत को उम्मीदवार बनाया है।

इन उम्मीदवारों को मिला टिकट 

पार्टी ने बुलढाणा से नरेंद्र खेडेकरबुद्दवा, यावत माल -वाशिम से संजय देशमुख ,मावल से संजोग वाघेरे पाटिल, सांगली से चन्द्र पाटिल, हिंगोली से नागेश पाटिल अष्टिकरआस्तिकर, संभाजी नगर से चंद्रकांत खैरे, धाराशिव से ओमराज निंबालकर और शिरडी से भाऊसाहेब वाघचौरे को टिकट दिया गया है | वहीं नासिक से राजाभाऊ वाजे, रायगढ़ से अनंत गीत, सिंधुदुर्ग रत्नागिरी से विनायक राउत, ठाणे से राजन विचारे, मुंबई उत्तर पूर्व से संजय दीना पाटिल, मुंबई दक्षिण अरविन्द सावंत, मुंबई उत्तर पश्चिम से अमोल कीर्तिकर और परभणी से संजय जाधव को मैदान में उतारा है |

 

 

 

About Post Author