RevanthReddy: तेलंगाना में रेवंत रेड्डी का शपथ समारोह आज, मल्लू भट्टी ले सकते हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

KNEWS DESK-  तेलंगाना कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और विधायक रेवंत रेड्डी 7 दिसंबर यानी आज तेलंगाना के नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। साथ ही रेवंत रेड्डी के साथ मल्लू भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 1:04 बजे हैदराबाद के विशाल एलबी स्टेडियम में होगा। इसमें करीब एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। दरअसल, वीआईपी के अलावा रेवंत रेड्डी ने आम लोगों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुला निमंत्रण दिया है।

मल्लू भट्टी विक्रमार्क ले सकते हैं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

रेवंत रेड्डी के साथ मल्लू भट्टी विक्रमार्क उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

दोपहर 1 बजे से होगा कार्यक्रम

रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण समारोह हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाएगा।

8-9 मंत्रियों को भी दिलाई जा सकती है शपथ

चर्चा है कि रेवंत रेड्डी के साथ ही 8-9 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है हालांकि अभी इसकी पुष्टि पार्टी ने नहीं की है।

कांग्रेस को मिली हैं 64 सीटें

तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटें हैं। कांग्रेस ने 64 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है।

सोनिया गांधी हैदराबाद के लिए रवाना

तेलंगाना में रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और दीपेंद्र एस हुड्डा दिल्ली हवाई अड्डे से हैदराबाद के लिए रवाना हुए।

 केसी वेणुगोपाल भी होंगे शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के कई और वरिष्ठ नेता रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

ये भी पढ़ें-    तेलंगाना में रेवंत रेड्डी का शपथ समारोह आज, पहले 6 दिसंबर को लेने वाले थे शपथ

हिमाचल के सीएम भी रहेंगे मौजूद

रेवंत रेड्डी के कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू भी मौजूद रहेंगे।

एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने का अनुमान

रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में 1 लाख से ज्यादा आम लोगों के पहुंचने की संभावना है। रेड्डी ने एक दिन पहले ओपन लेटर लिखकर आम लोगों को आमंत्रित किया था।

सीपीआई महासचिव भी पहुंचेंगे

रेवंत रेड्डी के कार्यक्रम में सीपीआई महासचिव डी राजा रेवंत रेड्डी भी होंगे शामिल। पार्टी के विधायक कुनामनेनी संबाशिव राव ने इसकी जानकारी दी है।

कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम भी रहेंगे मौजूद!

रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें-  घरों में बिजली नहीं-सड़कों पर जलभराव-रिलीफ कैंप में 41 हजार लोग, तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग ने मचाई भारी तबाही

About Post Author