ओम प्रकाश राजभर के विवादित बयान पर रामगोपाल यादव का पलटवार, कहा-”जिनका दिमाग ही ढीला हो…”

 KNEWS DESK-सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर हमेशा अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं| उन्होंने अब अहीर जाति पर अपना तीखा चर्चित बयान दिया,कहा-अहीर बुद्धि बारह बजे खुलती है| इस बयान पर अब सपा के महासचिव रामगोपाल यादव ने पलटवार किया| उन्होंने बगैर नाम लिए ओम प्रकाश को दिमाग का ढीला इंसान बताया|

ओम प्रकाश का अहीरों पर दिया गया बयान काफी वायरल हुआ| इसके बारे में जब सपा नेता रामगोपाल यादव से पूछा गया तो उन्होंने दिमाग की तरफ इशारा करते हुए कहा, उनको अब क्या कहें, जिनका ये ही ढीला हो|

अपने चर्चित बयान पर बढ़ते विवाद के चलते ओम प्रकाश राजभर ने भी सफाई दी| उन्होंने कहा,  ये हम नहीं कह रहे हैं| मैंने तो पूर्वांचल के लोगों की बात बताई है| राजभर ने कहा कि पूर्वांचल में जब कोई बात होती है तो हमारे बुजुर्ग लोग कहते हैं कि यादव की बुद्धि बारह बजे खुलती है| ये हमारे पूर्वांचल की भाषा है| कोई बात आई तो हमने इस बात को कहा|

इस मामले पर ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने पिता का समर्थन करते हुए ट्वीट के जरिए कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा.ओम प्रकाश राजभर ने कहा आम लोग कहते है कि अहीरों की बुद्धि 12 बजे खुलती है| बल्कि यह कथन ओम प्रकाश राजभर का नहीं है इस बयान को तोड़कर पेश किया जा रहा है जो गलत है| हर समाज का सम्मान है| ओम प्रकाश राजभर ने कहा जब सपा की सरकार थी तो पिछड़ों के नाम पर सिर्फ एक जाति का विकास होता था बाकी राजभर, चौहान, पाल, प्रजापति, बारी, बंजारा, अर्कवंशी, गोंड, लोहार आदि अतिपिछड़ी जातियों का हक लूटा जाता था।

About Post Author