Rajnath Singh का जर्मनी में बड़ा बयान, भारत में डिफेंस निवेश के अपार अवसरों पर दिया जोर

KNEWS DESK – Rajnath Singh ने जर्मनी के Munich में आयोजित Defence Investor Summit 2026 में भारत के रक्षा क्षेत्र की ताकत और संभावनाओं को दुनिया के सामने रखा। 23 अप्रैल को Bayerischer Hof में हुए इस कार्यक्रम में भारतीय और जर्मन रक्षा उद्योग से जुड़े बड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि भारत तेजी से रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और इसके लिए किए गए सुधारों को वैश्विक स्तर पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने कहा कि भारत ने नीतिगत बदलावों, पारदर्शिता और निवेश के अनुकूल माहौल के जरिए रक्षा सेक्टर को नई दिशा दी है।

Rajnath Singh ने भारत और Germany के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों को एडवांस टेक्नोलॉजी में को-डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए। उनका मानना है कि यह साझेदारी न सिर्फ दोनों देशों की सुरक्षा को मजबूती देगी, बल्कि वैश्विक स्थिरता में भी अहम योगदान करेगी।

समिट के दौरान भारत ने खुद को एक उभरते हुए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में पेश किया और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को निवेश और साझेदारी के लिए आमंत्रित किया। ड्रोन टेक्नोलॉजी, युद्धपोत, लड़ाकू विमान, मिसाइल सिस्टम और एयर डिफेंस जैसे क्षेत्रों में भारत की प्रगति को खास तौर पर रेखांकित किया गया।

रक्षा मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि भारत विदेशी निवेश और तकनीकी साझेदारी के लिए पूरी तरह तैयार है, खासकर उन क्षेत्रों में जहां अत्याधुनिक तकनीक और इनोवेशन की जरूरत है। उनका यह दौरा भारत में रक्षा निवेश को बढ़ावा देने और ग्लोबल कंपनियों को आकर्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *