Allu Arjun का 100 करोड़ का ड्रीम होम तैयार, जुबली हिल्स में जल्द होगा ग्रैंड गृह प्रवेश

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Allu Arjun एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार अपनी फिल्मों नहीं, बल्कि अपने ड्रीम हाउस को लेकर। हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में उन्होंने एक बेहद आलीशान बंगला तैयार करवाया है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

करीब 4000 वर्ग गज में फैला यह शानदार घर लग्जरी और मॉडर्न आर्किटेक्चर का बेहतरीन उदाहरण माना जा रहा है। खास बात यह है कि बंगले को वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें आधुनिक सुविधाओं का भी जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।

इस घर में बड़ा सा ग्रीन लॉन, शानदार स्विमिंग पूल और खुली जगहों पर हरियाली के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बंगले का नाम ‘Blessing’ रखा गया है, जो इसे और भी खास बनाता है।

जुबली हिल्स इलाके की बात करें तो यह हैदराबाद का सबसे प्रीमियम और हाई-प्रोफाइल एरिया माना जाता है। यहां कई बड़े फिल्मी सितारों के घर मौजूद हैं, जिनमें Chiranjeevi का घर भी इसी इलाके में स्थित है।

खबर है कि अल्लू अर्जुन अपने पूरे परिवार के साथ 2026 के अंत तक इस नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। इसके लिए एक भव्य गृह प्रवेश समारोह की भी तैयारी की जा रही है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो Allu Arjun इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Raaka’ की शूटिंग में बिजी हैं। इससे पहले वह ब्लॉकबस्टर फिल्म Pushpa 2 में नजर आए थे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *