हिमाचल प्रदेश में बारिश की तबाही जारी, दिल्ली में बाढ़ का खौफ

KNEWS DESK… देशभर में अधिकतर क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते लोगों को बहुत ही ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर बात करें देश की राजधानी दिल्ली की तो यहां पर यमुना नही का जलस्तर कतरे के निशान को पार कर गया है। वहीं दूसरी तरफ पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश का भी हाल बेहाल है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश में एक दर्जन से अधिक छोटे-बड़े पुल पानी के साथ बह गए हैं।

दरअसल आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में रविवार को भारी बारिश हुई जिसके बाद भूस्खलन हुआ और बाढ़ आ गई। इस दौरान कई इलाके जलमग्न हो गए। जिसके चलते कई लोगों के घर बह गए। लगभग 827 सड़कें बंद हो गई, वाहन सब पानी की चपेट में आए औऱ कई लोगों की मौत हो गई। इसके बाद सोमवार को अचानक मंडी के थुनाग में बादल फटने और भी ज्यादा तबाही मच गई और पानी की चपेट में आए लोग बह गए। मौसम विभाग में राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें... हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बादल फटने से 100 बीघा जमीन बही, शिमला-बिलासपुर में 4 लोगों की हुई मौत
उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी

हिमाचल प्रदेश के बाद उत्तराखंड  पर भी खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 48 घंटो के लिए अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं क्षेत्र  से लेकर उत्तरकाशी जनपद  में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ दिन पहले धारचूला में बादल फटने से 200 से ज्यादा लोग फंस गए थे। वहीं, नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से लोगों को  एहतियात बरतने को कहा गया है। पीएम मोदी ने भी हिमाचल और उत्तराखंड में मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया है।

दिल्ली वासियों में बाढ़ का खौफ

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश के चलते लोग काफी परेशान हो गए हैं। घरों से लेकर सड़कों तक पानी भरा हुआ है और यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। लोगों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा रहा है।  हर साल जलभराव की छोटी-मोटी घटनाएं सामने आती थीं, जिन्हें दिल्ली नगर निगम के अधिकारी निपटा लेते थे, लेकिन इस बार स्थिति गंभीर है। जिसके चलते लोगों के बीच बाढ़ आने का खौफ साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें.. हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में बादल फटने से 100 बीघा जमीन बही, शिमला-बिलासपुर में 4 लोगों की हुई मौत

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के द्वारा बताया गया कि आज से हिमाचल प्रदेश, उत्तरी पंजाब और हरियाणा के आसपास के इलाकों में बारिश में थोड़ी कमी आनी शुरू हो जाएगी। लेकिन, पूर्वोत्तर और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक अत्यधिक भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं, उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश और  पूर्वी राजस्थान में भी भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें.. CM योगी ने राहत आयुक्त कार्यालय को बाढ़ और जलभराव को लेकर किया अलर्ट जारी

About Post Author