असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के पेपर पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने लगाया AI के इस्तेमाल का आरोप

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अभ्यर्थियों ने सवालों के पैटर्न और स्तर को लेकर आपत्ति जताते हुए प्रश्नपत्र तैयार करने में AI के इस्तेमाल की आशंका जताई है। हालांकि, AI के इस्तेमाल के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस बीच UPESSC ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है।

Knews Desk- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग यानी UPESSC की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के बीच सवाल उठ रहे हैं। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों ने हिंदी, कॉमर्स, शिक्षा और विज्ञान समेत कई विषयों के प्रश्नपत्रों के पैटर्न और सवालों के स्तर पर असंतोष जताया है। सोशल मीडिया पर भी अभ्यर्थियों की ओर से प्रश्नपत्र में AI के इस्तेमाल की आशंका जताई जा रही है।

अभ्यर्थियों का कहना है कि पेपर असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के स्तर के अनुरूप नहीं था और कई सवाल सामान्य पैटर्न से अलग दिखाई दिए। कुछ प्रश्न काफी लंबे थे, जबकि सामान्य अध्ययन यानी General Studies का स्तर उम्मीद से ज्यादा कठिन बताया गया। वहीं, मुख्य विषय से जुड़े कुछ सवाल अपेक्षाकृत आसान होने की बात कही गई।

प्रश्नों के विकल्पों को लेकर भी उम्मीदवारों ने आपत्ति जताई। उनका कहना है कि पेपर में ‘उपरोक्त सभी’ जैसे सामान्य विकल्प नहीं दिए गए। इन बदलावों के आधार पर कुछ अभ्यर्थियों ने सवाल तैयार करने में AI की मदद लिए जाने की आशंका जताई

https://www.instagram.com/reel/DgC3bfrztFi/?utm_source=ig_web_copy_link&gwpx=NTc4MTIwNjQ2YQ==है।

AI से पेपर तैयार होने के आरोपों की पुष्टि नहीं

अभ्यर्थियों और शिक्षकों के बीच चिंता है कि यदि प्रश्नपत्र तैयार करने में मशीन या अधूरे प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल हुआ हो तो परीक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। उम्मीदवारों का कहना है कि असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में विषय की गहरी समझ और रिसर्च क्षमता का आकलन जरूरी है। हालांकि, AI के इस्तेमाल को लेकर लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

19 और 20 नवंबर को हुई थी परीक्षा

UPESSC ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की थी। अब आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर मास्टर सेट के जरिए अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और निर्धारित प्रक्रिया के तहत किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *