नीतीश कुमार ने राजगीर में बताई विपक्षी बैठक के समाप्त होते ही क्यों आए थे वापस? आप भी जानिए वजह

KNEWS DESK… कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कल हुई विपक्षी एकता की बैठक के बाद से बिहार सीएम नीतिश कुमार भाजपा के निशाने पर थे जिसके बाद आज नीतिश कुमार ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दूसरी बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब बात बहुत अच्छे से हुई है। इसके साथ ही नीतिश ने कहा कि पीम मोदी की आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में सत्ता जाने वाली है।

आपको बता दें कि विपक्षी दलो की बैठक को लेकर इन दिनों CM नीतीश कुमार काफी चर्चा मे बने हुए है। BJP नीतीश कुमार की नाराजगी की बात कह रहें है। राजगीर पहुंचे CM नीतीश कुमार ने बेंगलुरु में हुई विपक्ष की दूसरी बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब बात बहुत अच्छे से हुई है। राजगीर आने का कार्यक्रम था इसलिए संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुआ । BJP के आरोपों पर उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग वहां गए थे क्या 2024 चुनाव के परिणाम पर उन्होंने कहा कि परिणाम बहुत अच्छा आने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2024 में  सरकार जा रही है।

यह भी पढ़ें… विपक्षी दलों की बैठक में नहीं बुलाने से AIMIM ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष अछूत मानता है

 नीतीश कुमार ने कहा-इस बार चुनाव में हम लोगों की जीत पक्की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पटना में तो 16 पार्टियों के साथ बैठक हुई थी। बेंगलुरु में 16 पार्टियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक को लेकर कुछ सुझाव मैंने भी दिया था। इस पर कांग्रेस की भी सलाह थी। मिलजुल कर बातचीत हुई है। मिल जुल कर एक साथ होकर आगे बढ़ना है। बैठक में सभी से बहुत अच्छे से बातचीत हुई है। सर्वसम्मति से सब हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि इस बार की चुनाव में हम लोगों की जीत पक्की है। मीडिया को भी चुनाव के बाद स्वतंत्रता मिल जाएगी।

राजगीर में आयोजित राजकीय मलमास मेला का बिहार के CM नीतीश कुमार ने बुधवार को पूजा अर्चना कर विधिवत उद्घाटन किया। CM नीतश कुमार राजगीर आने के बाद सीधे ब्रह्मकुंड पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की इस दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम भी दिखा। पूजा अर्चना के बाद CM सभा स्थल पहुंचे जहां पंडा कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गयाष इस दौरान CM ने यह घोषणा करते हुए कहा कि ब्रह्मकुंड से सूर्य कुंड तक फ्लाई ओवर का निर्माण कराया जाएगा। राजगीर में हमने बहुत काम किया है। हम सभी धर्म का सम्मान करते हैं।

यह भी पढ़ें… बिहार सीएम नीतिश कुमार ने विपक्ष के गठबंधन नाम INDIA पर आखिर क्यों जताई आपत्ति?कहा कुछ ऐसा…

About Post Author