दिल्ली के विश्वास नगर में भीषण आग, मकान में चार लोगों की मौत और दो घायल

KNEWS DESK– दिल्ली के विश्वास नगर में रविवार सुबह एक मकान में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसा गली नंबर-11 स्थित एक मकान में हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मकान में आग ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट से निकली चिंगारी के कारण लगी। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग घायल हुए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और अन्य राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। शाहदरा के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस की ओर से आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *