लोकसभा चुनाव 2024: मध्यप्रदेश में 5 बजे तक हुआ मतदान, जानें कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मध्यप्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग ख़त्म हुई| मध्यप्रदेश की 6 सीटों में छिंदवाड़ा और मंडला हॉट सीट है| चुनाव में 88 प्रत्याशियों ने मैदान पर अपनी किस्मत आजमाई| जिसके नतीजे 4 जून को आएंगे| मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग सुबह 7 बजे शरू हुई थी| जोकि शाम 6 बजे तक चली वहीं शाम 5 बजे तक के आंकडें सामने आ गए हैं|

मध्यप्रदेश में 5 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान-

मध्यप्रदेश की 6 सीटों बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, शहडोल , सीधी पर वोटिंग ख़त्म हो गयी है| इन सीटों में  63.25 फीसदी मतदान हुआ| वहीं मतदान के दौरान मध्यप्रदेश में छिटपुट घटनाएं भी सामने आई| छिंदवाड़ा में मतदान के दौरान विवाद हो गया| जिसमें कई कार्यकर्ताओं को हल्की चोट भी आई|

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक अंडमान में 56.87% तो लक्ष्यद्वीप में 59.02% हुआ मतदान, जानें पुडुचेरी और मेघालय का अपडेट

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.