लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक अंडमान में 56.87% तो लक्ष्यद्वीप में 59.02% हुआ मतदान, जानें पुडुचेरी और मेघालय का अपडेट

KNEWS DESK-  लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानि आज सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला| आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले चरण में कुल 1,625 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है, जिनमें 1,491 पुरुष और 134 महिला उम्मीदवार हैं| वहीं 5 बजे तक के मतदान के आंकड़ें भी सामने आ गये हैं|

5 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 5 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक,  56.87% मतदान हुआ है|

वहीं पुडुचेरी में 5 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 72.84% वोटिंग हुई है|

लक्ष्यद्वीप में 5 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 59.02% मतदान हुआ है|

मेघालय में 5 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 69.91% प्रतिशत वोटिंग हुई है|

यह भी पढ़ें…लोकसभा चुनाव 2024: यूपी में शाम 5 बजे तक 53.56% हुआ मतदान, जानें हर अपडेट

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.