लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर 3 बजे तक हुआ मतदान, जानें अपडेट

KNEWS DESK – आज शुक्रवार 26 अप्रैल को 18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर मतदान जारी है| वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चलेगी| वहीं संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों पर सुबह सात बजे से जारी वोटिंग दोपहर तीन बजे तक चलेगी| लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 41 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं| छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर दोपहर 3 बजे तक की वोटिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं|

छत्तीसगढ़ में 3 बजे तक हुआ मतदान 

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर 3 बजे तक 63.92% मतदान हुआ है| छत्तीसगढ़ की तीन सीटों में राजनांदगांव में 15 उम्मीदवार, महासमुंद में 17 और कांकेर में 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं| वहीं कुल 52,84,938 मतदान करेंगे| जिसमें से 26,05,350 पुरुष और 26,79,528 महिला मतदाता हैं|

छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर वोटिंग 

राजनांदगांव- 61.34%
महासमुंद – 63.30%
कांकेर – 67.50%

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में आज देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 लोकसभा सीटों पर आज दूसरे चरण का मतदान हो रहा है| दूसरे चरण के मतदान के लिए 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है| कुल 16 करोड़ मतदाताओं के लिए 1 लाख 67 हजार मतदान केंद्र बनाए गए हैं| चुनाव आयोग के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 1,202 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: कर्नाटक में दोपहर 1 बजे तक 38.23 फीसदी हुआ मतदान 

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.