दूसरे नंबर से लुढ़क कर 29वें स्थान पहुचे गौतम अडानी

हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से गौतम अडानी को एक के बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे हैं। पिछले एक महीने में ही उसके हाथ से कई बड़ी डील निकल चुकी हैं। और एक तरफ़ अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट हो रही है। अब गौतम अडानी को एक और बड़ा झटका लगा है। अडानी अरबपतियों की लिस्ट में 25वें स्थान से भी नीचे खिसक गए हैं। इतना ही नहीं उनके हाथ से एक बड़ी डील भी निकल गई है।

अमेरिकी रिसर्च  फर्म हिंडनबर्ग ने 24 जनवरी को एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप को बड़ा झटका लगा। एक-एक कर ग्रुप की सभी कंपनियों से शेयरों तेजी से नीचे गिरने लगे। गौतम अडानी जो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे अब वह ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) में खिसककर 29वें पायदान पर पहुंच गए हैं। गौतम अडानी के पास फिलहाल सिर्फ 42.7 बिलियन डॉलर संपत्ति ही बची है।

उत्तर प्रदेश में गौतम अडानी को बिजली मीटर से जुड़ी एक डील रद्द होने से झटका लगा था। इसके बाद डीबी पावर-पीटीसी इंडिया के साथ डील भी ठंडे बस्ते में चली गई। अब ओरियंट सीमेंट ने भी डील से अपने हाथ पीछे खींच लिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक “सीके बिड़ला ग्रुप की कंपनी ओरियंट सीमेंट (Orient Cement) ने अडानी पावर महाराष्ट्र (Adani Power Maharashtra) के साथ डील खत्म कर दी है।” बताया जा रहा है कि “इस डील के लिए जो क्लीयरेंस चाहिए थी उसे हासिल करने में अडानी ग्रुप नाकाम रहा है। दोनों कंपनियों के बीच इस डील के लिए सितंबर 2021 में बातचीत शुरू हुई थी।”

अडानी ग्रुप को लेकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने इसे लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इस मामले में जेपीसी जांच की मांग की है। हालांकि सरकार ने इससे इनकार कर कर दिया है। इस मामले को लेकर संसद के बजट सत्र में काफी हंगामा भी हुआ था। सरकार का कहना है कि जेपीसी उन्हीं मामले की जांच कर सकती है जो सरकार से जुड़े हों।

About Post Author