दादा की संपत्ति में पोते का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

KNEWS DESK -दादा की संपत्ति में पिता को मिले हिस्से पर पोता जन्म से अपना अधिकार नहीं जता सकता। सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 8 के तहत दादा की संपत्ति का बंटवारा होने पर पिता को मिला हिस्सा उनकी व्यक्तिगत संपत्ति बन जाता है। ऐसे में पिता के जीवित रहते पोते का उस संपत्ति पर कोई जन्मसिद्ध अधिकार नहीं होता।

जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस सुनीता अग्रवाल की बेंच ने तमिलनाडु के जे. राजेश बनाम एम. कुमारन मामले में यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा कि यदि दादा की मृत्यु बिना वसीयत किए होती है और उनकी संपत्ति का बंटवारा प्रथम श्रेणी के वारिसों के बीच होता है, तो पिता को मिला हिस्सा संयुक्त हिंदू परिवार की संपत्ति नहीं रह जाता। यह हिस्सा पिता की व्यक्तिगत संपत्ति बन जाता है।

कोर्ट के मुताबिक, पिता इस संपत्ति के स्वतंत्र मालिक होते हैं और परिवार के कर्ता के तौर पर इसके मालिक नहीं होते। इसलिए पोता पिता के जीवित रहते इस संपत्ति में जन्मसिद्ध अधिकार का दावा नहीं कर सकता। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत पैतृक संपत्ति और उत्तराधिकार से जुड़े अधिकारों को समझने के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *