प्रियंका गांधी पर 41 जिलों में दर्ज FIR, बीजेपी चीफ विष्णु दत्त शर्मा ने दी अपनी राय, जानें क्या कहा…

KNEWS DESK- मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के खिलाफ 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है| इस मामले में बीजेपी चीफ विष्णु दत्त शर्मा ने अपनी राय दी है| उन्होंने कहा कि ये गंभीर मामला है| इतना बड़ा राष्ट्रीय दल झूठी चिट्ठी के आधार पर आरोप लगाता है|

विष्णु दत्त शर्मा ने दावा किया कि चिट्ठी तैयार करवाई जाती है, इसे वायरल करवाया जाता है| झूठ और छल-कपट की राजनीति का उदाहरण है| दिग्विजय सिंह ने इस पर ट्वीट नहीं किया| कमलनाथ अब झूठनाथ साबित हो गए| ये साजिश है| सरकार को बदनाम करने की साजिश है| उन्होंने कहा कि ये क्रिमिनल ऑफेंस है| साइबर क्राइम के अंदर भी शिकायत की है| कांग्रेस ने योजनाबद्ध तरीके से ये किया है|

आपको बता दें, प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट के जरिए दावा किया गया था कि 50 फीसदी कमीशन लिया जा रहा है| हालांकि बीजेपी ने इसपर पलटवार किया था| बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ ने न सिर्फ प्रियंका, बल्कि कमलनाथ, अरुण यादव समेत कई नेताओं पर 41 जिलों में FIR दर्ज कराई है|

भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जरिए कराई गई FIR पर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा कि प्रियंका पर FIR लोकतंत्र की हत्या है| ये लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं| आपके यहां तमाम भ्रष्टाचार हुए| व्यापम घोटाले हुए, कई स्टिंग ऑपरेशन हो चुके| करप्शन का पर्याय अगर है तो शिवरजा सिंह चौहान और उनकी सरकार है|

About Post Author