कर्ज में डूबा पाकिस्तान अपने स्वतंत्रता दिवस पर 40 करोड़ का फहराएगा झंडा,जानिए क्यों ?

KNEWS DESK…  पूरी दुनिया मे कर्ज मांगने वाला पाकिस्तान अब अपने स्वतंत्रता दिवस पर 40 करोड़  रूपए का तिरंगा लहराएगा। पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। वह अपने  76वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब प्रांत में यह झंडा लगाएगा । 14 अगस्त को पाकिस्तान अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है। उसी दिन 40 करोड़ रुपए खर्च कर बनवाए गए 500 फीट ऊंचे झंडे को फहराए जाएगा।

आपको बता दें कि पाकिस्तान को IMF ने कुछ शर्तों पर लगभग 40 अरब डाॅलर का लोन ग्रांट हुआ है। IMF ने कुछ ही दिन पहले इस लोन को मंजूरी दी। IMF ने कहा है कि पाकिस्तान में इन पैसों का सेना पर इस्तेमाल नहीं करेगा। अब पाक द्वारा 40 करोड़ रुपए का झंडा लगाया जा रहा है। पाकिस्तान द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पाकिस्तान ने 500 फीट ऊंचा झंडा लगाने का लिया फैसला

भारत और पाकिस्तान के वाघा बॉर्डर पर अधिकारियों के बीच झंडा ऊंचा करने की होड़ मची हुई है। इस रेस की शुरुआत करीब 6 साल पहले हुई थी। जब भारत ने साल 2017 में अटारी वाघा बॉर्डर पर एशिया का सबसे बड़ा झंडा फहराया था। जिसकी ऊंचाई करीब 360 फीट है। ऐसा माना जाता है कि इसकी लागत लगभग 3.50 करोड़ रुपए थी। जिसके बाद पाकिस्तान ने 400 फीट ऊंचा झंडा फहराया। इसके बाद भारत ने 418 फीट ऊंचा झंडा फहराया। अब पाकिस्तान ने इसे देखते हुए 500 फीट ऊंचा झंडा फहराने की घोषणा की है।

About Post Author