उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का आज हरिद्वार के चंडीघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पंचूर में मां के अंतिम दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतिम विदाई की प्रक्रिया में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुबह करीब 11:30 बजे संपन्न होने की जानकारी है।
Knews Desk- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को आज अंतिम विदाई दी जाएगी। पंचूर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद आज हरिद्वार के चंडीघाट पर सावित्री देवी का अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुबह करीब 11:30 बजे संपन्न होगी।
मां की अंत्येष्टि में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। अंतिम संस्कार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लौटने की जानकारी है। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:15 बजे तक उत्तराखंड में रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी लखनऊ में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में मौजूद रहेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।