इंदौर में प्रियंका गांधी-कमलनाथ के खिलाफ मामला दर्ज,शिवराज सरकार के खिलाफ किया था ट्वीट

KNEWS DESK- कांग्रेस  नेता प्रियंका गांधी एंव कमलनाथ  की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। भोपाल  के बाद अब इंदौर में प्रियंका गांधी, कमलनाथ और अरुण यादव के खिलाफ केस किया गया है। शिवराज सरकार के खिलाफ एक वायरल पत्र को पोस्ट करने के मामले में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ धारा 420 और 469 में FIR दर्ज हुई है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक प्रकाशित खबर को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि MP में ठेकेदार संघ ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि राज्य में 50% कमीशन देने पर ही भुगतान मिलता है। साथ ही कर्नाटक चुनाव का उदाहरण देते हुए प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, ‘कर्नाटक की भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन वसूलती थी। MP में BJP भ्रष्टाचार के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल गई है।  इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने दावा किया था कि  ‘कर्नाटक की जनता ने 40% कमीशन वाली सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया है। अब मध्य प्रदेश की जनता 50% कमीशन वाली भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएगी.’इसके बाद कमलनाथ ने प्रियंका गांधी की पोस्ट को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘आदरणीय प्रियंका जी, MP में फैले भ्रष्टाचार के दानव को पूरी दुनिया के सामने उजागर करके यह स्पष्ट कर दिया है कि MP की जनता किस तरह कमीशनखोरी की शिकार है. मध्य प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर भगवान महाकाल के परिसर के निर्माण तक 50% से ज्यादा कमीशन घोटाला किया जा रहा है। MP में झन्नावीर नटवरलाल की सरकार है। जो पैसा दो, काम लो के सिद्धांत पर चल रही है।

कांग्रेस झूठ फैलाने का कर रही काम

जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा ने कांग्रेस की इस पोस्ट को झूठा कहते हुए विपक्षी दलो पर तीखा वार किया है। भाजपा नेता ने कहा है कि पार्टी के कामकाज से परेशान होकर कांग्रेस देश और प्रदेश में इस तरह का झूठ फैलाने का काम कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाद्रा और कमलनाथ की ऐसी हरकतों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ताकि भविष्य में ये लोग इस तरह का भ्रम और झूठ न फैला पाए।

About Post Author