Budget Session 2024: ‘आर्टिकल 370 हटाने की शंकाएं अब इतिहास’, संसद में बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

KNEWS DESK- आज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। बजट सत्र की शुरुआत बुधवार यानी आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से हुई और कल यानी गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूदा लोकसभा का आखिरी बजट पेश करेंगी।

राष्ट्रपति ने किया आर्टिकल 370 से लेकर राम मंदिर तक का जिक्र

संसद के जॉइंट सेशन में सरकार के कामकाज बताते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थी, जो कि आज सच हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने को लेकर शंकाएं थीं, आज वे इतिहास हो चुकी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नए संसद भवन में पहला संबोधन, बजट सत्र का हुआ आगाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये आखिरी बजट है। इसके लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जॉइंट सेशन को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ये नए सदन में उनका पहला संबोधन। उन्होंने इस दौरान सरकार के पिछले पांच साल के काम बताए और कहा कि ये आजादी के अमृतकाल की शुरुआत है।

बजट सत्र के पहले बोले पीएम मोदी- आलोचना तीखी हो लेकिन हुड़दंग न हो

बजट सत्र की शुरुआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि नए संसद भवन में जो पहला सत्र हुआ था, उसमें नारी शक्ति अधिनियम का बहुत बड़ा फैसला लिया गया था। आज बजट सत्र शुरू हो रहा है और कल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, यही नारी शक्ति है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि सदन में आलोचना तीखी हो लेकिन किसी तरह का हुड़दंग न हो। पीएम मोदी ने कहा कि हंगामा करने वालों को कोई याद नहीं रखता है, लेकिन अब बजट का आखिरी सत्र है औक सभी के पास मौका है ऐसे में गरिमा बना के रखें।

ये भी पढ़ें-   चंडीगढ़ मेयर चुनाव में वोटों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आप और कांग्रेस ने किया अदालत का रुख

About Post Author