शाहिद कपूर का नया अवतार आया सामने, लोग बोले- ‘कबीरा भाभी’, देखें ये मजेदार वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं| हाल ही में फिल्म का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हुए, जो फैंस द्वारा काफी पसंद किये गए| वहीं अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक रील शेयर की है, जिसमें एक्टर का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला है| शाहिद कपूर का लेटेस्ट वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह घूंघट ओढ़े ‘तू मोटा कितना हो गया’ गाने पर मजेदार एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं, जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं| एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए साथ में कैप्शन भी लिखा, मेरा पसंदीदा रिश्तेदार|

एक्टर की इस वीडियो पर यूजर्स से लेकर सेलेब्स तक जमकर कमेंट्स कर रहे हैं| सिंगर राहिल ने कमेंट कर लिखा, इस तरह के कंटेंट ने मुझे शाहिद की फिल्म का इंतजार करने का एक नया कारण दिया है| भाई ईशान ने लिखा, जॉनी लीवरिंग| एक यूजर ने लिखा, कबीर सिंह से कबीरा भाभी| दूसरे यूजर ने लिखा, मुझे इस आंटी के मेरी जिंदगी में रोज आने से कोई आपत्ति नहीं है|

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की बताएं तो शाहिद कपूर के साथ फिल्म में कृति सेनन भी नजर आएंगी| एक्ट्रेस फिल्म में एक रोबोट का रोल प्ले करेंगी और शाहिद एक वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आएंगे| फिल्म में एक्टर धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे| ये फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है|

About Post Author