वृंदावन पहुंचे अनंत अंबानी, श्री गिरिराज जी के दर्शन कर की गोवर्धन परिक्रमा

KNEWS DESK- रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने श्री गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर में पूजा-अर्चना की और गोवर्धन पर्वत की पूरी परिक्रमा की। इस दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया।

Anant Ambani (3)

श्री गिरिराज जी के दर्शन के बाद शुरू की परिक्रमा

अनंत अंबानी ने सबसे पहले श्री गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा शुरू की। इस दौरान परिक्रमा मार्ग पर स्थानीय कलाकारों ने कृष्ण लीला की प्रस्तुतियां दीं। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को दर्शाती इन प्रस्तुतियों को देखकर अनंत अंबानी भावविभोर नजर आए। ब्रज के धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल के बीच उनकी यह यात्रा खास रही।

Anant Ambani (2)

दादा-दादी के आशीर्वाद को बताया खास

अनंत अंबानी ने अपनी धार्मिक यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह गिरिराज धरन की पूरी परिक्रमा कर रहे हैं और भगवान गिरिराज के चरणों में आकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने ब्रज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि वह आज यहां अपने दादा-दादी की वजह से हैं। उनके आशीर्वाद, स्नेह और मार्गदर्शन ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपने दादा-दादी को वृंदावन आकर पूरी परिक्रमा करने की बात बताई तो वे बहुत प्रसन्न हुए थे। अनंत ने कहा कि वह यहां अपने दादा-दादी की ओर से भी श्रद्धा और सम्मान अर्पित कर रहे हैं।

अनंत अंबानी ने वृंदावन में की गोवर्धन परिक्रमा, देशवासियों की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

देश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

वृंदावन के आध्यात्मिक वातावरण को लेकर अनंत अंबानी ने कहा कि यहां के अनुभव को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि यहां भक्ति और आध्यात्मिकता का अनोखा वातावरण है। उन्होंने भगवान से सभी के कल्याण और खास तौर पर भारत की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

पुजारी ने परिवार के लिए की मंगलकामना

श्री गिरिराज जी मुखारविंद मंदिर के पुजारी गणेश ने भी अनंत अंबानी के आगमन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अनंत अंबानी के गिरिराज जी के दर्शन करने से सभी प्रसन्न हुए हैं। पुजारी के मुताबिक, अनंत अंबानी के माता-पिता और दादा-दादी का गिरिराज जी से गहरा जुड़ाव रहा है। उन्होंने अनंत अंबानी के परिवार के लिए यश और समृद्धि की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *